फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beat the man in theft of flowers

पुलिस चौकी के पास फूल चोरी के आरोप में युवक को बांधकर पीटा

Sun, 01 Aug 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
beat the man in theft of flowers
लखनऊ। ठाकुरगंज में बालागंज पुलिस चौकी के पास फूल की गठरी चोरी करने का आरोप लगाकर दुकानदार और उसके साथियों ने एक युवक को हैंडपंप से बांधकर पीट दिया। हैंडपंप से बंधे युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एडीसीपी (पश्चिम) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी के आरोप में पीटे गए युवक की तहरीर पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के नगरिया मोहल्ले में रहने वाले राजा की बालागंज में फूल की दुकान है। शनिवार सुबह राजा ने मंडी से फूल लाकर तख्त पर रखे और कहीं चला गया। तभी राधाग्राम निवासी सर्वेश श्रीवास्तव वहां आया और फूल की गठरी उठा ली। इसी बीच राजा आ गया। उसने फूल चुराने का आरोप लगाकर सर्वेश को पकड़ने के साथ ही शोर मचा दिया। फिर राजा व उसके साथियों ने सर्वेश को हैंडपंप में रस्सी से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां भीड़ लग गई। किसी ने हैंडपंप में बंधे सर्वेश का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। एडीसीपी (पश्चिम) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी के आरोप में युवक को बांधकर पीटना गलत है। यदि चोरी का मामला था तो दुकानदार को थाने में शिकायत करनी चाहिए। पीड़ित सर्वेश की तहरीर पर बंधक बनाकर उसे पीटने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed