{"_id":"621e86f998cb4e7b7c76f9ed","slug":"beat-a-man-then-attack-on-home-lucknow-news-lko619983685","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों के दो गुटों में मारपीट, तीन गिरफ्तार, राजनीतिक रंग देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों के दो गुटों में मारपीट, तीन गिरफ्तार, राजनीतिक रंग देने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मड़ियांव इलाके के अन्ना मार्केट के पास सोमवार को दो गुटों में विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, एक गुट अन्ना मार्केट के पास गांजा पी रहा था। इसी दौरान इस गुट ने एक युवक को पीट दिया। वह अपने दोस्तों के पास पहुंचा तो 12 से अधिक युवकों ने गांजा पी रहे युवकों को दौड़ा लिया। एक युवक घर में घुस गया जहां पहुंचने पर पथराव व ईंट से हमला किया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को दो राजनीतिक दलों के नेता राजनीतिक रंग देने में जुट गए। यहां तक एक विधानसभा प्रत्याशी ने भी बयान जारी कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार दोपहर एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें आरोप लगाया गया कि प्रसपा के नगर सचिव जुबेर आलम के घर पर हमला किया गया है। कहा गया कि यह हमला उनके द्वारा उत्तरी विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला के लिए प्रचार करने के विरोध में किया गया है। इसके कुछ देर बाद ही सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला ने भी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया जिसमें हमले के लिए भाजपा समर्थकों को जिम्मेदार बताया। पुलिस को जब फुटेज व वीडियो वायरल होने की जानकारी हुई तो पूछताछ शुरू की जिस पर जुबेर आलम अपने आरोपों से पलट गया।
केशव नगर चौकी प्रभारी सफातुल्लाह के मुताबिक, अन्ना मार्केट के पास रहने वाले नफीस का बेटा रेहान सोमवार शाम को पास में अपने दोस्तों के साथ बैठकर गांजा पी रहा था। इसी दौरान ज्ञानेंद्र निषाद नाम का युवक उधर से निकला। रेहान ने उसे रोक लिया। कहासुनी शुरू की और उसे पीट दिया। किसी तरह वहां से ज्ञानेंद्र ने भागकर अपनी जान बचाई। जैसे ही ज्ञानेंद्र अपने घर के पास पहुंचा तो वहां उसके दोस्त खड़े थे। दोस्तों को ज्ञानेंद्र ने पूरी जानकारी दी। इस पर ज्ञानेंद्र के दोस्त हाथों मे डंडे लेकर रेहान की तलाश में निकल पड़े। रेहान ने जैसे ही देखा कि ज्ञानेंद्र अपने साथियों के साथ आ रहा है तो वह भागकर अपने घर में घुस गया। वहां पहुंचे ज्ञानेंद्र के दोस्तों ने दरवाजे पर डंडे से वार किया। इसके बाद वे वापस चले गए। कुछ देर बाद वापस आए तो हाथों में ईंट व पत्थर थे जिससे घर पर हमला बोल दिया। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव वीर सिंह के मुताबिक, इस मामले में रेहान के पिता नफीस ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं देर शाम तीन आरोपियों ज्ञानेंद्र निषाद, सिद्घार्थ सिंह और लईक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल कर राजनीतिक रंग देने की कोशिश
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव वीर सिंह के मुताबिक, इस संबंध में मंगलवार दोपहर को सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। उसके साथ एक मेसेज था जिसमें आरोप था कि प्रसपा के नगर सचिव जुबेर आलम के घर पर हमला किया गया जबकि जुबेर आलम नौबस्ता में रहते हैं। उनका नफीस से कोई सरोकार नहीं है। इसे राजनीतिक रंग देने केलिए इस तरह का वीडियो व सूचना वायरल की गई है। अभी पुलिस इस मामले की जांच शुरू भी नहीं कर सकी थी कि इसी बीच एक और वीडियो वायरल हो गया। इसमें उत्तर विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला ने बयान दिया। पूजा शुक्ला ने कहा कि सूचना मिली है कि सपा कार्यकर्ता जुबेर पर हमला किया गया है। यह वही लोग है जो भाजपा से जुड़े हैं। चुनाव के बाद से ही इस तरह के हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस व चुनाव आयोग से मांग की है कि कार्रवाई करें। प्रभारी निरीक्षक ने इस आरोप को पूरी तरह से नकार दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह सिर्फ राजनीतिक रंग देने की कोशिश है। इसमें जिन लोगों ने भ्रामक वीडियो व मेसेज वायरल किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।