{"_id":"aceac9a6819a49b94a5d71b119d7578c","slug":"be-ready-for-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, किन इलाकों में नहीं आएगा आज से पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, किन इलाकों में नहीं आएगा आज से पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 21 Mar 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार की रात से जलापूर्ति ठप हो जाएगी। हैवलक रोड जोनल पंपिंग स्टेशन को होने वाली आपूर्ति बंद की जाएगी।
विज्ञापन
यहां की मेन वाटर लाइन की मरम्मत का काम 22 मार्च से शुरू करवाया जाएगा। पाइपलाइन को खाली करने के लिए वाटर सप्लाई 21 की रात से बंद कर दी जाएगी।
इसके बाद करीब तीन दिन बाद ही लोगों को पानी मिल पाएगा। इसके मद्देनजर जल संस्थान प्रशासन ने टैंकरों से पानी सप्लाई की व्यवस्था की है। मोटर पंपों से सीधी जलापूर्ति की भी तैयारी है।
विज्ञापन
राजधानी के माल एवेन्यू, सदर, विधान सभा मार्ग के आसपास समेत करीब दर्जन भर से अधिक क्षेत्रों में रहने वाली 8 लाख की आबादी को पानी का शनिवार से करीब तीन दिन तक पानी संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
जल निगम यहां की मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत करने जा रहा है। अधिशासी अभियंता जोन-1 के मुताबिक संबंधित पाइप लाइन के मरम्मत का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के लिए टीम तैयार है।
उन्होंने लोगों से गुजारिश की शुक्रवार को लोग अगर घरों में पानी स्टोर कर लेंगे तो उन्हें ज्यादा समस्या नहीं होगी।