फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bcom. student got suicide in bathroom

अपने शरीर पर सुसाइड नोट लिखकर बीकॉम छात्रा ने बाथरूम में लगाई फांसी

Fri, 29 Apr 2022 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
bcom. student got suicide in bathroom
लखनऊ। गुडंबा के जानकीपुरम सेक्टर-जे निवासी बीकॉम की छात्रा सावित्री (20) ने बृहस्पतिवार दोपहर बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने अपने शरीर पर सुसाइड नोट लिखा जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार अजय नाम के युवक को बताया है। नाम के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक, जानकीपुरम सेक्टर-जे निवासी गोपाल तिवारी की 20 वर्षीय बेटी सावित्री का शव बाथरूम में लटकता मिला। सावित्री, केकेसी में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा थी। सावित्री के भाई पवन के मुताबिक, उसकी बहन ने आत्महत्या से पहले अपने शरीर पर एक सुसाइड नोट लिखा था जिसमें लिखा है कि मेरी मौत का कारण अजय है। अजय को जेल जरूर भेजवाना। पुलिस के अनुसार, परिवारीजनों ने अजय के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर केस दर्ज, मोबाइल नंबर से तलाश
पुलिस के मुताबिक, मृतका के भाई पवन की तहरीर पर अजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अजय कौन है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। सावित्री के मोबाइल से कुछ संदिग्ध नंबर व मेसेज मिले हैं जिनके आधार पर अजय के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। आत्महत्या के प्रमुख कारणों का पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही लग सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed