UP: विधानसभा का घेराव करने जा रही बीसी सखी गिरफ्तार, इको गार्डन भेजा गया, मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगें रखीं
बीसी सखी ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन किया और विधानसभा की ओर मार्च किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी मांगों को लेकर सोमवार को बीसी सखियों ने चारबाग से "बीसी सखी न्याय" तिरंगा यात्रा निकाली, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सखियों ने विधानसभा मार्ग की ओर बढ़ते हुए विधानभवन घेरने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। विरोध में कई सखियों ने नारेबाजी भी की। पुलिस ने उन्हें पहले समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं मानी तो गिरफ्तार कर उन्हें इको गार्डन ले जाया गया। इस दौरान महिला पुलिस और सखियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
सखियों की इस पदयात्रा के चलते विधानसभा मार्ग पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई। पद यात्रा निकाल रही बीसी सखी सुष्मिता यादव, अंजू कटियार, सीमा लोधी ने कहा कि हमें जो वर्तमान में मानदेय दे दिया जा रहा है वह बहुत ही कम है, एक तरफ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है दूसरी ओर इतने कम मानदेय में हम किस महोत्सव की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा हम सभी काफी दिन से काम कर रहे हैं इसलिए हम सभी को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। वेतन परमानेंट करके दस हजार रुपये दिया जाए। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने जो नियुक्ति के समय उनसे वादे किए थे उसको पूरा नहीं किया इसलिए हमें अपने अधिकारों के प्रति लड़ना पड़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.