फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbd badminton association former secretary vijay sinha sent to jail

यौन शोषण के आरोपी बैडमिंटन एसोसिएशन के पूर्व सचिव पर एक और आरोप

Tue, 18 Jul 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Jul 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
bbd badminton association former secretary vijay sinha sent to jail
व‌िजय स‌िन्हा

बाबू बनारसी दास बैडमिंटन एसोसिएशन में यौन शोषण के आरोपी पूर्व सचिव डॉ. विजय सिन्हा पर भ्रष्टाचार का एक और आरोप लगा है। धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में सोमवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। डॉ. सिन्हा व उनके बेटे निशांत के खिलाफ गोमतीनगर में ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


विवेचक के अनुरोध पर डॉ. सिन्हा को जेल से तलब करके न्यायिक अभिरक्षा में वापस जेल भेजा गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के आरोपों की विवेचना कर रहे विवेचक ने अदालत के समक्ष अर्जी देकर कहा कि डॉ. विजय सिन्हा व उनके बेटे निशांत के खिलाफ 21 फरवरी को एसोसिएशन के सुरक्षा अधिकारी जंगबहादुर सिंह ने धोखाधड़ी एवं यौन शोषण की रिपोर्ट लिखाई थी। 
विज्ञापन


दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अर्जी में कहा गया है कि डॉ. सिन्हा एवं उनके पुत्र निशान्त सिन्हा के विरुद्ध एक अन्य प्रथम सूचना रिपोर्ट दो मई को अकादमी के अवैतनिक सचिव अरुण कक्कड़ ने गोमतीनगर थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण कक्कड़ की तरफ से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की आय का मुख्य स्रोत बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार द्वारा प्रदत्त धनराशि के अलावा दान शुल्क व अन्य के रूप में प्राप्त धनराशियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed