{"_id":"6a6a5bd9b69ec9a8000cd0fd","slug":"bbau-students-should-avoid-misleading-information-lucknow-news-c-13-lko1070-1852137-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू: भ्रामक सूचनाओं से बचें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू: भ्रामक सूचनाओं से बचें विद्यार्थी
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)में शैक्षिक सत्र 2026–27 की शुरुआत बुधवार के छात्रों के स्वागत के साथ हुई। इस दौरान कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने उन्हें सलाह दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने के बजाय पढ़ाई पर फोकस करें।
उन्होंने अफवाह फैलाने वाले विद्यार्थियों पर पूर्व में हुई कार्रवाई का उदाहरण देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को छात्रा की हॉस्टल में बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद विवि में भोजन-पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने प्रदर्शन, तोड़फोड़ की थी, जबकि छात्रा ने मेस में भोजन भी नहीं किया था।
इसके बाद भी छात्र गुटों ने अन्य विद्यार्थियों को गुमराह किया। मामले की जांच में दोषी पाए गए 30 छात्रों पर विश्वविद्यालय में प्रवेश पर रोक लगाते हुए सभी पर अर्थदंड लगाया था। कुलपति ने कहा कि अभी कई विद्यार्थियों ने अर्थदंड नहीं जमा किया है। ऐसे में उनके प्रवेश पर रोक लगी है। कुलपति ने छात्रों को बताया कि विद्यार्थियों की हर समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय के द्वार खुले हैं।