{"_id":"6329e66cb9b9996d5b4e512d","slug":"bbau-registration-for-undergraduate-admission-will-be-held-from-september-21-to-30-followed-by-admission-cou","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू : स्नातक प्रवेश के लिए 21 से 30 सितंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन, इसके बाद प्रवेश काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू : स्नातक प्रवेश के लिए 21 से 30 सितंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन, इसके बाद प्रवेश काउंसिलिंग
Tue, 20 Sep 2022 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:42 PM IST
सार
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस वर्ष सीयूईटी के स्कोर कार्ड के माध्यम से स्नातक के कोर्स में दाखिला लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेश के लिए गठित कमेटी की ओर से इससे जुड़ी आवश्यक कवायद पूरी करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बीबीएयू
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित सीयूईटी यूजी का परिणाम आने के बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने भी अपने यहां स्नातक कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत विभिन्न स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस वर्ष सीयूईटी के स्कोर कार्ड के माध्यम से स्नातक के कोर्स में दाखिला लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेश के लिए गठित कमेटी की ओर से इससे जुड़ी आवश्यक कवायद पूरी करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय के लखनऊ व अमेठी कैंपस में स्नातक स्तर पर बीए, बीए पब्लिक एड, बीएससी इंटीग्रेटेड, एलएलबी इंटीग्रेटेड, बीफार्मा, बीबीए, बीकॉम आदि कोर्सों में प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रिपुसूदन सिंह ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 21 सितंबर से अपने कोर्स के लिए पंजीकरण सुबह नौ बजे से करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवेदकों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदकों को पंजीकरण पोर्टल पर अपना कोर्स लॉक करना अनिवार्य होगा। इच्छुक आवेदक 30 सितंबर रात 12 बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
इसकेलिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस कैटेगरी के आवेदकों को 200 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। जबकि एससी-एसटी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये देना होगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद मेरिट बनाकर अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नवंबर के पहले सप्ताह से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधित किसी भी समस्या के लिए वेबसाइट पर टोल फ्री नंबर भी दिया गया है। जिस पर विद्यार्थी संपर्क कर सकते हैं।