फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU: PhD will start in engineering

बीबीएयू : इंजीनियरिंग में शुरू होगी पीएचडी

Fri, 22 Nov 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Nov 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
BBAU: PhD will start in engineering
लखनऊ। बीबीएयू के इंजीनियरिंग संकाय में पहली बार पीएचडी की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए विभागीय शोध समिति (डीआरसी) को खाली सीटों का ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में कुलसचिव कार्यालय से डीन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन



कुलसचिव कार्यालय के निर्देश पर संकाय में प्रत्येक शिक्षक के हिस्से आने वाली सीटों की जानकारी जुटा ली गई है और जल्द ही इसे प्रवेश विभाग को भेज दिया जाएगा। इसके बाद सीटों के सापेक्ष दाखिले के लिए विज्ञापन जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बीबीएयू में वर्ष 2013 से इंजीनियरिंग की पढ़ाई हो रही है। 10 वर्षों से अधिक का समय बीतने के बाद भी यहां इंजीनियरिंग में शोध की पढ़ाई नहीं शुरू हो पाई है। अब जब इसकी कवायद शुरू हुई है तो विद्यार्थियों में इसे लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। विवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed