फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbau exam admission

आश्चर्य : बीबीएयू में प्रवेश जारी और परीक्षाएं आज से

Tue, 28 Nov 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
bbau exam admission
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय को कुछ दिन पहले ही नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड मिला है। इसके साथ ही इस केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर जिस कोर्स की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं, उसके लिए 24 नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे। यानी कि प्रवेश प्रक्रिया अभी चल रही है और परीक्षाएं शुरू कर दी गईं। विवि में मंगलवार से यूजी व पीजी कोर्स के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर में मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर 59 कोर्स की खाली 1300 सीटों पर दाखिले के लिए 24 नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे। अभी इनकी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बीबीएयू के मुख्य कैंपस में संचालित एमए, एमएससी, एमबीए, बीकॉम, बीबीए, बीएएलएलबी, बीटेक व बीएड सहित 51 कोर्स के मिड सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर नोटिस जारी कर दी गई है। 28 नवंबर से चार दिसंबर तक यूजी और पीजी कोर्स की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर में मिड सेमेस्टर की परीक्षा होगी। अमेठी सैटेलाइट कैंपस के बीसीए, बीए व बीएससी के कुल आठ कोर्स के खाली सीटों पर दाखिले लिए बिना ही परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


कोर्स वर्क के साथ परीक्षाओं में भी देरी

विवि के एक प्रोफेसर ने बताया कि विवि के टाइम टेबल के आधार पर ही परीक्षाएं शुरु हो रही हैं। लेकिन जिन छात्रों के अभी तक दाखिले नहीं हुए हैं, उनके पाठ्यक्रम कब शुरू होंगे और परीक्षाएं कब होंगी, यह कोई नहीं जानता। उन्होंने बताया कि कोविड काल से जुलाई में दाखिले होने की प्रक्रिया पीछे होने लगी थी। नतीजा यह निकला कि कोर्स वर्क के साथ परीक्षाओं में भी विलंब होने लगा है। इसकी वजह से छात्रों का बड़ा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


पिछले सेमेस्टर के परिणाम आए नहीं, अगले सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

बीबीएयू में न केवल परीक्षाओं में देरी हो रही है बल्कि पिछले सेमेस्टर के परिणाम आए बिना ही अगले सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरु हो गई हैं। छात्रों ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने का दावा किया जा रहा है लेकिन कोर्स वर्क में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा है। पहले विवि अपने स्तर पर परीक्षाएं व परिणाम जारी करता था, अब समर्थ पोर्टल पर जब तक सभी कोर्स वर्क व अन्य जानकारी अपडेट नहीं हो जाती तब तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं होते हैं। छात्रों ने कोर्स के साथ परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed