फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU and CBLU to jointly expand the scope of education and research.

Lucknow News: बीबीएयू और सीबीएलयू मिलकर बढ़ाएंगे शिक्षा व शोध का दायरा

Mon, 27 Jul 2026 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
BBAU and CBLU to jointly expand the scope of education and research.
बीबीएयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) और चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू), भिवानी ने शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए वर्चुअल माध्यम से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समारोह में बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल और सीबीएलयू की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी मौजूद रहीं। एमओयू पर बीबीएयू के कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह और सीबीएलयू की कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत दोनों विश्वविद्यालय शैक्षणिक मल्टीमीडिया अनुसंधान केंद्र (ईएमआरसी), लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) और मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (एमओओसी) के जरिये ऑनलाइन व्याख्यान संचालित करेंगे। कौशल विकास, उद्यमिता, नवाचार और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed