{"_id":"658dd644a9e0af4ed70a8fe9","slug":"bbau-admission-lucknow-news-c-13-lko1012-549687-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू : 1300 सीटों पर प्रवेश की मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू : 1300 सीटों पर प्रवेश की मेरिट सूची जारी
Fri, 29 Dec 2023 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के यूजी व पीजी कोर्स में रिक्त 1300 सीटों पर होने वाले दाखिले की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। विवि ने पिछले महीने यूजी व पीजी कोर्स के रिक्त सीटों पर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे।
कुलसचिव डाॅ. अश्विनी कुमार ने बताया कि विभिन्न कोर्स के लिए सीयूईटी के जरिये प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। चयन सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के दाखिले हुए थे। दाखिले के बाद भी कुछ सीटें रिक्त रह गई थीं। उन सीटों पर पुन: दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि सीयूईटी व गैर सीयूईटी के जरिये हुए नए पंजीकरण की मेरिट सूची विवि की वेबसाइट पर अपडेट की गई है।