फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBA selected and waiting lists released

Lucknow News: बीबीए की चयनित और प्रतीक्षा सूची जारी

Thu, 09 Jul 2026 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
BBA selected and waiting lists released
लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज ने सत्र 2026-27 के लिए बीबीए में प्रवेश के लिए चयनित और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल shiapgcollege.ac.in या महाविद्यालय की वेबसाइट shiacollege.org पर सूची देख सकते हैं। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. एमएम अबु तैय्यब ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी प्रथम सेमेस्टर की फीस 13 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। फीस प्राचार्य कार्यालय स्थित रोकड़ काउंटर पर नकद जमा होगी। काउंसिलिंग की सूचना बाद में जारी की जाएगी। बीबीए के लिए फीस 25,000 रुपये है। चयनितों का मेरिट इंडेक्स 95.20 से 70.30 के बीच है। प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों का मेरिट इंडेक्स 70.20 से 48.10 के बीच है। प्रवेश से संबंधित समस्या या जानकारी के लिए admissions@shiapgcollege.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 9682815122 और 8090033896 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed