फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBA LLB course to be launched at Lucknow University for the first time

Lucknow News: लविवि में पहली बार शुरू होगा बीबीए एलएलबी कोर्स

Fri, 19 Jun 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
BBA LLB course to be launched at Lucknow University for the first time
लखनऊ विश्वविद्यालय। 
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पहली बार बीबीए एलएलबी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने अपनी मंजूरी दे दी है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में 180 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। पांच वर्षीय इस कोर्स में एआई को भी वैल्यू एडेड के रूप में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी सैनी का दावा है कि ये राज्य का पहला विश्वविद्यालय है जिसे इस कोर्स के संचालन के लिए मंजूरी मिली है। इस कोर्स को पूरा करने वाले छात्रों को कम खर्च में उच्च स्तरीय कॉर्पोरेट कानूनी शिक्षा मिल सकेगी। विश्वविद्यालय का इसके पीछे का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक पटल के योग्य कानूनी विशेषज्ञ बनाना है।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम में ये है खास
यह पाठ्यक्रम प्रबंधन विज्ञान और कानून का एक आधुनिक संयोजन है। यह कॉर्पोरेट जगत की वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। छात्र व्यावसायिक संगठनों के संचालन, वित्तीय लेखांकन और विपणन का गहन अध्ययन करेंगे। साथ ही संवैधानिक कानून, व्यापार कानून और अंतरराष्ट्रीय विधिक प्रणालियों का भी अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा
यह पाठ्यक्रम व्यावसायिक संगठनों के संचालन, वित्तीय लेखांकन और विपणन का अध्ययन में सहयोग करेगा। साथ ही संवैधानिक, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय विधिक प्रणालियों का भी गहन अध्ययन होगा। पांच वर्षों की अवधि में छात्रों में महत्वपूर्ण सोच और समस्या समाधान क्षमता विकसित की जाएगी। प्रभावी बातचीत और शोध कौशल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विद्यार्थियों को होगा ये फायदा
पढ़ाई के बाद छात्रों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। वे कॉर्पोरेट लॉ फर्मों में लीगल एसोसिएट या मर्जर एंड एक्विजिशन विशेषज्ञ बन सकते हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में आंतरिक विधिक सलाहकार के रूप में भी कार्य कर सकेंगे। बैंकिंग, वित्तीय संस्थानों और बीमा कंपनियों में विधिक प्रबंधक के पद उपलब्ध होंगे। छात्र न्यायिक सेवाओं और स्वतंत्र कॉर्पोरेट वकालत के लिए भी पात्र होंगे।


0000
बीसीआई की ओर से इस नए पाठ्यक्रम को मंजूरी दी गई है। यह मंजूरी लखनऊ विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता का परिणाम है। अब छात्रों को वैश्विक पटल के योग्य कानूनी विशेषज्ञता हासिल करने में आसानी होगी।
- प्रो. जेपी सैनी,
कुलपति, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed