{"_id":"62212506dbd3dc3ca626fa9c","slug":"battle-between-two-groups-of-third-gender-lucknow-news-lko6202654129","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों के दो गुट भिड़े, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों के दो गुट भिड़े, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। दो किन्नरों के गुट बृहस्पतिवार दोपहर कैंट इलाके के घुसियाना में भिड़ गए। वसूली को लेकर हुए इस विवाद में संजना-सोनी व पप्पू के गुट में मारपीट हुई। संजना ने पप्पू गुट पर जानलेवा हमला और गाड़ी पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। हमले में चोटिल संजना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं संजना पर हमले से नाराज गुट ने हमलावरों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पहले तो शांत कराने की कोशिश की, फिर सीमा विवाद में उलझ गई। अधिकारियों को जानकारी हुई तो कैंट पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
संजना के मुताबिक, वह अपने क्षेत्र में साथियों के साथ थी। इस बीच किन्नर पप्पू गुट के तीन-चार लोग दो बाइक से पहुंचे और गाली-गलौज कर हमला बोल दिया। हमले के दौरान पप्पू गुट के लोगों ने गाड़ी पर पेट्रोल फेंक दिया और जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग दौड़े हमलावर भाग गए। सूचना मिलते ही संजना की साथी सोनी, गुरु और अन्य लोग आ गए। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। गंभीर रूप से घायल संजना की हालत बिगड़ गई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक कैंट शिवचरन लाल के मुताबिक, क्षेत्र में वसूली को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई है। संजना ने पप्पू गुट के लोगों पर पेट्रोल फेंकने का आरोप लगाया है। अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कैंट व पीजीआई में उलझा रहा मामला
किन्नर सोनी के मुताबिक, सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई तो मौके पर कैंट पुलिस पहुंची। वहां पहुंचने के बाद पुलिस ने पीजीआई थानाक्षेत्र का मामला बताकर टालमटोल शुरू किया। पीड़ित पीजीआई थाने पहुंचे तो वहां पता चला कि कैंट थानाक्षेत्र का मामला है। इस दौरान पुलिस टालमटोल करती रही। जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो अधिकारियों को जानकारी हुई जिसके बाद कैंट पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।