फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   battle between student groups

पुलिस के सामने दो छात्र गुट भिड़े, मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Jan 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
battle between student groups
जानकीपुरम के मामा चौराहे पर लखनऊ विश्वविद्यालय के दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। - फोटो : ??? ?????
लखनऊ। जानकीपुरम के मामा चौराहे पर लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू परिसर केदो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से ईंट व पत्थर चले। इस दौरान चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों गुटों का संघर्ष नहीं थमा। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर पथराव कर रहे छात्रों को खदेड़ा। पुलिस के मुताबिक, दोनों तरफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकीपुरम क्षेत्र में मामा चौराहे पर सोमवार शाम को लखनऊ विश्वविद्यालय केछात्र आयुष गुप्ता और तुषार केबीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। गाली गलौज से शुरू हुआ मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच दोनों तरफ से छात्रों का जमावड़ा होने लगा। देखते-देखते दोनों तरफ के छात्र एक-दूसरे पर हमलावर हो गये। जिसे जो मिल रहा था, उसी से हमला करने लगा। लाठी-डंडे और पथराव हुए। एक-दूसरे को ईंट व पत्थर लेकर दौड़ाया गया जिसके कारण एक घंटे से अधिक समय तक चौराहे पर अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
दो गुटों के बीच संघर्ष की जानकारी होने पर चौराहे पर पुलिस पहुंची। वहां पुलिस के बीच बचाव करने केबाद भी दोनों गुट एक -दूसरे पर हमलावर रहे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने केलिए लाठीचार्ज कर खदेड़ा। इससे चौराहे पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने कुछ छात्रों को वहां से हिरासत में भी ले लिया। उनको थाने लेकर गई। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया के मुताबिक, आयुष ने तुषार और सनी कनौजिया पर लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं तुषार और सनी ने आयुष पर हमले का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed