फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Batohi and Bati's Paneer is poor

Lucknow News: बटोही व बटी की पनीर घटिया

Thu, 21 Mar 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Batohi and Bati's Paneer is poor
रायबरेली। पिछले साल रक्षाबंधन से लेकर दिवाली तक जिले में भरे गए खोवा, पनीर, आइस्क्रीम, दही समेत 12 नमूने जांच में फेल हो गए हैं। बहोटी व बटी रेस्टोरेंट की पनीर जांच में घटिया मिली तो गुडमार्निंग बेकरी का पिस्ता ईरानी मिस्ब्रांड घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


पप्पू पनीर के खोवा और मुरलीधर की पनीर में सेहत के लिए खतरनाक तत्व मिले हैं। पनीर व खोवा को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शहर के नयापुरवा स्थित पप्पू पनीर की दुकान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश तिवारी व अपराजिता तिवारी ने बीते नौ नवंबर को खोवा के दो नमूने भरे। जांच में खोवा असुरक्षित घोषित किया गया है। खोवा में बाहरी फैट मिला जो सेहत के लिए खतरनाक है। पनीर का नमूना भी अधोमानक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार में मुरलीधर की दुकान से भरा गया पनीर का नमूना भी असुरक्षित घोषित किया गया है। इसके अलावा पूरे दौली अटौरा निवासी अभिषेक यादव के आइस्क्रीम घोल, नारायण स्वीट्स सलोन व चटोरे फूड्स जेल गार्डेन रोड के दही का नमूना अधोमानक मिला है।
ऊंचाहार स्थित बटोही रेस्टोरेंट और बटी रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना भरा गया था। जांच में पनीर अधोमानक मिला। शहर स्थित वेरी गुड मार्निंग बेकरी से बीते 23 दिसंबर को भरा गया पिस्ता ईरानी का नमूना मिस्ब्रांड हो गया है। इसके अलावा गल्लामंडी स्थित यादव स्वीट्स की पनीर भी जांच में पास नहीं हुई है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों को नोटिस दिया गया है। संबंधितों पर मुकदमे की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।


विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में तीन नमूने असुरक्षित, एक मिस्ब्रांड व आठ खाद्य पदार्थों के नमूने अधोमानक मिले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कारोबारियों को नोटिस दी गई है। जल्द ही एडीएम व एसीजेएम कोर्ट में वाद किया जाएगा।
- अजीत कुमार राय, सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed