{"_id":"662b6f1f0994110f98055d1d","slug":"basic-shiksha-vibhag-changed-the-school-timing-for-two-days-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेसिक शिक्षा विभाग का अजीब आदेश, दो दिन के लिए स्कूलों का समय बदला, उसमें भी एक दिन की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेसिक शिक्षा विभाग का अजीब आदेश, दो दिन के लिए स्कूलों का समय बदला, उसमें भी एक दिन की छुट्टी
Fri, 26 Apr 2024 02:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:38 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा विभाग ने अगले दो दिनों 27 व 28 अप्रैल के लिए स्कूलों के समय को लेकर आदेश जारी किया है। हालांकि, 28 अप्रैल को रविवार का दिन है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग ने अगले दो दिनों के लिए स्कूलों का समय परिवर्तित करने का अजीब आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, 27 और 28 अप्रैल को कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। जबकि 28 अप्रैल को तो रविवार है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि 29 अप्रैल से सभी स्कूलों की टाइमिंग पहले जारी किए गए आदेश के अनुसार, सुबह 7.30 बजे से अपरान्ह एक बजे तक रहेगी।
बता दें कि बीते दिनों गर्मी व लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक कर दिया गया था।
विज्ञापन