फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Basic Shiksha Vibhag: Admissions will only be allowed for six years old kids.

UP: छह साल की आयु पूरी होने पर ही कक्षा एक में प्रवेश, सख्ती से होगा नियम का पालन

Wed, 10 Apr 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Apr 2024 12:11 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग ने कहा कि छह साल की आयु पूरी होने पर ही बच्चे को कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा। छह साल से कम उम्र के बच्चों का बालवाटिका में नामांकन कराया जाएगा।

विज्ञापन
Basic Shiksha Vibhag: Admissions will only be allowed for six years old kids.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक में दाखिला बच्चे की आयु छह वर्ष होने पर ही मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बार इस नियम के सख्ती से पालन की बात कही है। छह साल से कम आयु के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराया जाएगा।

विज्ञापन


विभाग ने कहा है कि एक अप्रैल 2024 को छह साल की आयु पूरा करने वाले बच्चों का कक्षा एक में नामांकन किया जाएगा। वहीं, नामांकन के समय बच्चे का आधार नंबर न होने पर उनके अभिभावक का आधार नंबर दर्ज किया जाएगा। यदि माता-पिता का आधार नहीं बना है तो नामांकन के दो सप्ताह के अंदर इसे बनवाना होगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि इसके साथ ही परिवार का राशन कार्ड नंबर और उसकी श्रेणी भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि नए सत्र में कक्षा छह से 14 साल के हर बच्चे का स्कूल में नामांकन कराकर निशुल्क शिक्षा देने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि एक से 30 अप्रैल तक नामांकित छात्रों की सूचना सभी बीएसए हर सप्ताह निदेशालय को उपलब्ध कराएं। बता दें कि छह साल की आयु में ही कक्षा एक में प्रवेश को लेकर पिछले साल शासनादेश जारी किया गया था। पिछले साल पहली बार होने के कारण इसमें थोड़ी रियायत दी गई थी, किंतु इस बार इसे लेकर सख्ती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed