फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barricading at 950 places in lucknow

लखनऊ में बढ़ी सख्ती, 950 इलाकों में बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद

Mon, 12 Apr 2021 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Barricading at 950 places in lucknow
आशियाना और शारदानगर योजना में केस बढ़ने के बाद रविवार को बंगला बाजार रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई। इस रोड से रोजाना करीब 20 हजार वाहन अलग-अलग इलाकों में जाने के लिए गुजरते हैं।
विज्ञापन

राजाजीपुरम में सपना कॉलोनी की मुख्य सड़क समेत आसपास के इलाके को बैरिकेड कर बंद कर दिया गया है। इसमें मिनी स्टेडियम समेत कई प्रमुख इलाके हैं, जहां आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

राजधानी में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शायद ही कोई इलाका है, जहां सड़कों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक न दी गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम और पीडब्ल्यूडी करीब 950 इलाकों में बैरिकेडिंग कर चुके हैं। इसके अलावा एकल केस मिलने पर घरों को भी सील करने की कार्रवाई नगर निगम कर रहा है।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर शाम तक सील की 1091 कार्रवाई हुईं। इनमें से करीब 550 जगहों पर रास्तों को आवासीय कॉलोनियों में बैरिकेड कर बंद किया गया है।
इसी तरह पीडब्ल्यूडी ने भी करीब 400 सड़कों को बैरिकेड कर बंद कराया है। पीडब्ल्यूडी को विकासनगर, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, अलीगंज, विकासनगर, महानगर, चिनहट इलाके मिले हैं। बाकी इलाकों में नगर निगम बैरिकेडिंग कर रहा है।
नगर निगम बढ़ा रहा सैनिटाइजेशन का दायरा
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में 31 टैंकर, 3 एंटी स्मॉग गन मशीनें तथा, 140 हैंड हेल्ड मशीनों की व्यवस्था थी। इससे सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। लेकिन मामलों में वृद्धि होने से संसाधन कम पड़ रहे हैं। इसके चलते नगर निगम ने 110 अतिरिक्त हैंड हेल्ड मशीनों की व्यवस्था और कर ली है। इसके अलावा तीन दिन के अंदर 200 और हैंडहेल्ड मशीनें खरीद ली जाएंगी। जलकल विभाग से तीन जेटिंग मशीनें तथा छह फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ियां सैनिटाइजेशन के लिए ले ली गई हैं। 50 मैकेनाइज्ड सैनिटाइजेशन सिस्टम किराए पर लिए जा रहें है। वृहद कंटेनमेंट क्षेत्र में रोजाना संपूर्ण क्षेत्र में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। वहीं, नॉन कंटेनमेंट क्षेत्र में एक दिन छोड़कर सैनिटाइजेशन होगा।
पब्लिक प्लेस पर मशीनों से सैनिटाइजेशन
नगर निगम ने तय किया है कि पब्लिक प्लेस पर बड़ी मशीनों से सैनिटाइजेशन कराया जाए। इसमें चारबाग रेलवे स्टेशन, आलमबाग बस स्टेशन, कैसरबाग बस स्टेशन और हजरतगंज समेत अन्य मुख्य बाजार शामिल किए गए हैं।
मोहल्ला निगरानी समिति भी सक्रिय
लखनऊ में गठित 110 मोहल्ला निगरानी समिति द्वारा रविवार को बाहर से आने वाले 581 लोगों का निरीक्षण और जांच की गई। इसमें 97 लोगों को हल्का बुखार और जुकाम जैसे लक्षण मिले। बाकी 484 लोग स्वस्थ थे।

मास्क नहीं पहना तो चालान
नगर आयुक्त के निर्देश पर रविवार को प्रमुख चौराहों पर पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इसके तहत मास्क न पहनने वाले 401 लोगों का चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed