फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Woman jumps into Gomti river along with her two sons, body of younger son found

Barabanki: दो बेटों संग महिला ने गोमती में लगाई छलांग, छोटे बेटे का शव मिला

Thu, 14 Aug 2025 11:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Aug 2025 11:03 AM IST
सार

बाराबंकी में पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने अपने दोनों बेटों संग गोमती नदी में छलांग लगा दी। महिला के छोटे बेटे का शव बरामद हो गया है अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Barabanki: Woman jumps into Gomti river along with her two sons, body of younger son found
महिला ने गोमती नदी में लगाई छलांग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने दो बेटों संग गोमती नदी में औसानेश्वर घाट पुल से छलांग लगा दी। इनमें छोटे बेटे का शव नैपुराघाट पुल के पास गोताखोरों ने नदी से बरामद किया। महिला व उसके एक बेटे के शव की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव के पूर्व प्रधान मंशाराम की पुत्री मिथिलेश कुमारी (28) की शादी 2017 में सधाई भगतपुरवा निवासी मनोज यादव से हुई थी। 2021 में पति की मौत के बाद 2025 में मिथिलेश कुमारी का विवाह देवर भोला उर्फ हुकुम सिंह से हुआ था।
विज्ञापन


बुधवार को परिवार में किसी बात को लेकर इतना ज्यादा विवाद हो गया कि मिथिलेश कुमारी ने अपने दोनों बच्चों के साथ जिंदगी समाप्त करने की ठान ली। वह बच्चों को लेकर घर से निकली और देर शाम नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर गुरुवार सुबह कोठी पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की लेकिन औसानेश्वर घाट पर कोई सुराग नहीं मिला। नैपुराघाट के पास शव उतराता दिखा तो गोताखोर उसे निकालकर बाहर लाए। एसएचओ कोठी जेपी सिंह ने बताया कि महिला व उसके दूसरे बच्चे की तलाश नदी में की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed