{"_id":"61379c35ceb2c04b3b2c22d5","slug":"barabanki-teenager-gang-raped-case-filed-against-five-people-of-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : किशोरी से गैंगरेप, गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : किशोरी से गैंगरेप, गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 07 Sep 2021 10:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:37 PM IST
सार
त्रिवेदीगंज बाराबंकी में बाग गई एक दलित किशोरी के साथ उसके गांव के ही पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिवेदीगंज बाराबंकी में बाग गई एक दलित किशोरी के साथ उसके गांव के ही पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 16 साल की एक किशोरी ने मंगलवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही पांच लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि बीते रविवार को दिन में वह गांव के पास बाग में गई थी। वहां पहले से घात लगाए गांव के एक युवक व उसके चार अन्य साथियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यही नहीं किसी से शिकायत करने पर आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन