{"_id":"66ca1c0aaace03f5a40b1746","slug":"barabanki-nine-years-girl-raped-and-man-arrested-after-encounter-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: घर में घुस कर नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, सात बजे एफआईआर, 10 बजे मुठभेड़ के बाद पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: घर में घुस कर नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, सात बजे एफआईआर, 10 बजे मुठभेड़ के बाद पकड़ा
Sun, 25 Aug 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:07 AM IST
सार
नौ साल की बच्ची के साथ 30 साल के एक युवक ने हैवानियत की। उसके खिलाफ शाम सात बजे एफआईआर दर्ज की गई और 10 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक कॉलोनी में शनिवार को दिन में करीब चार बजे एक युवक ने घर में घुसकर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मां ने अंदर लहूलुहान बच्ची को बेसुध देखा तो उसके होश उड़ गए। शाम को केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीन घंटे के अंदर आरोपी युवक को मुठभेड़ में गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बच्ची उसकी मां व करीब 14 साल का भाई साथ में रहते हैं। बच्ची के पिता का मां से संबंध विच्छेद हो चुका है। शनिवार की दोपहर बाद बच्ची की मां व भाई किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान पिछले कई साल से पड़ोस में ही रहने वाला 30 साल का युवक विजय घर में घुस गया और नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। मां घर के अंदर पहुंची तो विजय घर से बाहर निकल रहा था और भाग गया। अंदर घर में खून बिखरा पड़ा था और बच्ची बेसुध पड़ी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शाम सात बजे केस दर्ज कर विजय को दबोच लिया। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने खून से सने कपड़े शहर के निकट बंद पड़ी शुगर मिल के खंडहर में छिपाए हैं। पुलिस रात करीब 10 बजे उसे लेकर खंडहर गई। जहां उसने कपड़ों के साथ लोडेट तमंचा छिपा रखा था। उसने अचानक तमंचा लेकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उसे घेर कर गोली चलाई। गोली उसके बाये पैर में लगी।
विज्ञापन
कानपुर का मूल निवासी है आरोपी
आरोपी विजय मूल रूप से कानपुर का निवासी है। वह शराब भी पीता है। पहले वह जीआरपी के खंडहर नुमा कॉलोनी में रहता था मगर बाद में किराए के कमरे में अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। उसे अवैध वेंडर बताया जा रहा है। एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है।