फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki News : Traumatic death of young man after being hit by rotavator due to mobile

Barabanki News : मोबाइल के चक्कर में रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

Fri, 04 Nov 2022 11:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Nov 2022 11:56 AM IST
सार

रोटावेटर के पास गिरे मोबाइल को उठाने के लिए जैसे ही झुका उसका हाथ रोटावेटर के कटर की चपेट में आ गया और रोटावेटर ने उसे अपनी ओर खींच लिया। इस दर्दनाक हादसे में कुछ ही देर में मोनू की मौत हो गई।

विज्ञापन
Barabanki News : Traumatic death of young man after being hit by rotavator due to mobile
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

खेत की जुताई करते समय गिरे मोबाइल को उठाने के चक्कर में किसान युवक रोटावेटर में फंस गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर में हुई। राम नरेश रावत का 22 वर्षीय पुत्र मोनू रावत शुक्रवार सुबह गांव के बाहर नहर के किनारे ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इस दौरान उसका मोबाइल नीचे गिर गया। उसने रोटावेटर को चालू रखते हुए ट्रैक्टर रोक दिया।

विज्ञापन

 

रोटावेटर के पास गिरे मोबाइल को उठाने के लिए जैसे ही झुका उसका हाथ रोटावेटर के कटर की चपेट में आ गया और रोटावेटर ने उसे अपनी ओर खींच लिया। इस दर्दनाक हादसे में कुछ ही देर में मोनू की मौत हो गई। उसके शरीर के टुकड़े हो गए। सूचना पाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सफदरगंज के थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि खेत में गिरे मोबाइल को उठाने के चक्कर में घटना हुई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed