फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki News: Three including youth from Lucknow died in accidents

Barabanki News : हादसों में लखनऊ के युवक समेत तीन की मौत, हाईवे पर हादसे के बाद बेकाबू ट्रक पलटा

Wed, 21 Sep 2022 11:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

सफदरगंज थाना क्षेत्र के दादरा गांव के पास हुई। दादरा निवासी रामफेर (75) बुधवार की भोर नित्यक्रिया के लिए निकला था। वह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर किनारे पैदल ही जा रहा था। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे रौंदते हुए चला गया।

विज्ञापन
Barabanki News: Three including youth from Lucknow died in accidents
अयोध्या हाईवे के किनारे टैंकर की चपेट में आकर वृद्ध की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफदरगंज, मसौली व हैदरगढ़ थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए सड़क हादसों में लखनऊ निवासी युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिवारजन अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक रोते-बिलखते दिखे।

विज्ञापन


पहली दुर्घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के दादरा गांव के पास हुई। दादरा निवासी रामफेर (75) बुधवार की भोर नित्यक्रिया के लिए निकला था। वह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर किनारे पैदल ही जा रहा था। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे रौंदते हुए चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक के ड्राइवर ने भी संतुलन खो दिया और बेकाबू ट्रक सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। स्थानीय लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे मगर तब तक चालक व खलासी ट्रक छोड़कर भाग चुके थे।
विज्ञापन


दूसरा हादसा हैदरगढ़ क्षेत्र में बुधवार शाम हुआ। पूरे कुंवारन मजरे रक्सहा गांव निवासी रामकिशोर (50) साइकिल से घर वापस जा रहे थे। इस दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी के पास कोई वाहन उन्हें टक्कर मार कर चला गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा हादसा मसौली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुआ। एक युवक मसौली से बाराबंकी की ओर बाइक से जा रहा था। इस दौरान शहावपुर टोल प्लाजा के निकट बाराबंकी की ओर से आ रही रोडवेज बस उसे टक्कर मारकर चली गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया मगर उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान लखनऊ के गोसाईगंज निवासी निवासी नदीम (28) के रूप में हुई है। हादसे वक्त वह हेलमेट लगाए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed