{"_id":"639222d32cbbf8245d36913b","slug":"barabanki-news-gujarat-s-businessman-was-killed-by-taking-betel-nut-four-arrested-two-pistols-three-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News : गुजरात के व्यापारी की हत्या की ली सुपारी, चार गिरफ्तार, दो पिस्टल, तीन तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News : गुजरात के व्यापारी की हत्या की ली सुपारी, चार गिरफ्तार, दो पिस्टल, तीन तमंचे बरामद
Thu, 08 Dec 2022 11:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:16 PM IST
सार
बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह में मुक्तादिर का एक भाई भी शामिल है। उसी ने 10 लाख रुपये में गुजरात के एक बड़े व्यापारी की हत्या की सुपारी ली थी। यह बदमाश गुजरात की ओर रवाना होने वाले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
गुजरात के एक बड़े व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने वाले चार शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस टीम ने इनके पास से दो पिस्टल व तीन तमंचे बरामद किए हैं। इन बदमाशों ने मुंबई में भी ठिकाना बना रखा है। पहले भी हत्या लूट आदि जैसी संगीन घटनाओं में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
एएसपी उत्तरी अरविंद मिश्र ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में बताया कि पुलिस टीम ने मौथरी गांव के पास मुठभेड़ में प्रतापगढ़ जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर निवासी मुक्तादिर, याहीपुर थाना रानीगंज निवासी असकार, रामदेव पट्टी थाना रानीगंज निवासी जुनैद, शिवगढ़ थाना निवासी परवेज को गिरफ्तार किया गया। चारों बदमाशों के पास से नाइन एमएम की दो पिस्टल, तीन तमंचे और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह में मुक्तादिर का एक भाई भी शामिल है। उसी ने 10 लाख रुपये में गुजरात के एक बड़े व्यापारी की हत्या की सुपारी ली थी। यह बदमाश गुजरात की ओर रवाना होने वाले थे। इस समय बाराबंकी में ठिकाना बना रखा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई। बृहस्पतिवार को मौथरी गांव के पास पुलिस ने इन बदमाशों को रोका तो इन लोगों ने फायर कर दिया। लेकिन वे भागकर नहीं जा सके और गिरफ्तार हो गए।
विज्ञापन
इन चारों बदमाशों पर प्रयागराज व प्रतापगढ़ जिले में 28 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। गुजरात के व्यापारी की सुपारी दिलाने वाले बदमाश के भाई की भी तलाश की जा रही है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुपारी किसने और किसकी दी थी, इसका भी जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इसके लिए गुजरात पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।
इन बदमाशों द्वारा बाराबंकी में भी चोरी लूट की घटनाओं को अंजाम दिए जाने की योजना बनाई जा रही थी। गिरफ्तारी से प्रतापगढ़ व प्रयागराज में हुई कई घटनाओं का खुलासा भी होगा। इन बदमाशों ने इन दिनों मुंबई में अपना ठिकाना बना रखा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी अजय सिंह, सर्विलांस सेल के प्रभारी अंकित त्रिपाठी और शहर कोतवाल संजय मौर्य शामिल रहे।