फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Clash in a village for comment on social media, attack on pradhan son.

Barabanki: चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पुत्र पर जानलेवा हमला, सोशल साइट पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Fri, 31 May 2024 12:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुबेहा (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुबेहा (बाराबंकी) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 31 May 2024 12:19 AM IST
सार

मतदान के बाद सोशल साइट पर टिप्पणी को लेकर विवाद पर पुलिस ने एक दिन पहले दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया था। इसे लेकर बृहस्पतिवार को हिंसक झड़प हो गई।

विज्ञापन
Barabanki: Clash in a village for comment on social media, attack on pradhan son.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के थलवारा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पुत्र पर विपक्षियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। प्रधान पुत्र व एक साथी घायल हुआ है। हमलावर मौके से फरार हो गए। मतदान के बाद सोशल साइट पर टिप्पणी को लेकर विवाद पर पुलिस ने एक दिन पहले दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया था। मामले को लेकर गांव में तनाव है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम 8.30 पर थलवारा प्रधान आशा देवी के पुत्र कुंवर रामानंद सिंह अपने साथी एसपी सिंह के साथ मोहल्ला नाजिर के पास राम प्रताप के दरवाजे मिलने गए थे। बताते हैं कि इसी दौरान गांव के उदय सिंह इनके पुत्र अखिलेश, आशीष, अभिषेक व आलोक व अज्ञात लोंगो ने लाठी डंडों से हमला कर दिया और शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने तक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव मतदान को लेकर सोशल साइट पर एक दूसरे के विरुद्ध टिप्पणी करने को लेकर कई दिन विवाद की चर्चा है जिसमे पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत किया था। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। एसएचओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed