फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Case filed for carelessness against BLO.

Barabanki: मतदाता पर्ची बांटने में लापरवाही, बीएलओ पर मुकदमा दर्ज

Fri, 17 May 2024 04:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, दरियाबाद (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, दरियाबाद (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 May 2024 04:03 PM IST
सार

मतदाताओं को पर्ची बांटने में लापरवाही करने के आरोप में बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में आरोप सही पाए गए।

विज्ञापन
Barabanki: Case filed for carelessness against BLO.
- फोटो : istock

विस्तार

मतदाता पर्ची बांटने में लापरवाही बरतने वाली बीएलओ के खिलाफ दरियाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधानसभा दरियाबाद के मतदाता स्थल संख्या 175 उच्च प्राथमिक विद्यालय औसेरगढ़ में पंचायत सहायक पूजा सिंह बीएलओ के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


लेखपाल शिव शंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीएलओ को 843 मतदाता पर्ची वितरण के लिए 11 मई को उपलब्ध कराई गई थी। कई बार मौखिक और दूरभाष के जरिए बीएलओ को मतदाता पर्ची बांटने के लिए लगाया गया मगर लगातार लापरवाही की गई। इससे ग्रामीणों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी में राहुल-अखिलेश: बोले- जनता की प्रगति की नींव है संविधान, इसे बदलने की कोशिश कर रही भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी में बोले पीएम मोदी: सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे


मामले की जांच एसडीएम ने कराई तो आरोप सही पाए गए। दरियाबाद के थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर बीएलओ पूजा सिंह पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed