{"_id":"6647328e2f43bd3d1206f015","slug":"barabanki-case-filed-for-carelessness-against-blo-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: मतदाता पर्ची बांटने में लापरवाही, बीएलओ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: मतदाता पर्ची बांटने में लापरवाही, बीएलओ पर मुकदमा दर्ज
Fri, 17 May 2024 04:03 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, दरियाबाद (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, दरियाबाद (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 May 2024 04:03 PM IST
सार
मतदाताओं को पर्ची बांटने में लापरवाही करने के आरोप में बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदाता पर्ची बांटने में लापरवाही बरतने वाली बीएलओ के खिलाफ दरियाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधानसभा दरियाबाद के मतदाता स्थल संख्या 175 उच्च प्राथमिक विद्यालय औसेरगढ़ में पंचायत सहायक पूजा सिंह बीएलओ के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
लेखपाल शिव शंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीएलओ को 843 मतदाता पर्ची वितरण के लिए 11 मई को उपलब्ध कराई गई थी। कई बार मौखिक और दूरभाष के जरिए बीएलओ को मतदाता पर्ची बांटने के लिए लगाया गया मगर लगातार लापरवाही की गई। इससे ग्रामीणों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेठी में राहुल-अखिलेश: बोले- जनता की प्रगति की नींव है संविधान, इसे बदलने की कोशिश कर रही भाजपा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बाराबंकी में बोले पीएम मोदी: सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे
मामले की जांच एसडीएम ने कराई तो आरोप सही पाए गए। दरियाबाद के थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर बीएलओ पूजा सिंह पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।