फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: A man beat to death.

Barabanki: लोहे की रॉड से युवक पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या, ट्रामा सेंटर में मौत

Tue, 30 Jul 2024 11:06 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jul 2024 11:06 AM IST
सार

बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में एक युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Barabanki: A man beat to death.
मृतक युवक हंसराज यादव, मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक युवक पर सगे भाईयों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू की है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस एहतियात बरत रही है।

विज्ञापन


बता दें कि कुर्सी थाना क्षेत्र के धरसंडा निवासी हंसराज यादव (28) सोमवार रात बेहड़पुरवा के पास एक होटल पर गया था। यहां किसी बात को लेकर हंसराज का अब्बासनगर निवासी सगे भाई शरीफ व शफीक से विवाद हो गया। इस पर दोनों भाईयों ने हंसराज को लाठी व लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया और मरणासन्न कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने हंसराज को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed