फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: 40 vehicles of the MLA's convoy passed through without paying toll, causing a huge uproar.

VIDEO: विधायक के काफिले की 40 गाड़ियां टोल बिना जबरदस्ती निकलीं, जमकर हुआ हंगामा

Wed, 02 Jul 2025 05:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jul 2025 05:31 PM IST
सार

लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर विधायक के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और बिना टोल दिए ही 40 गाड़ियां जबरदस्ती निकाल लीं।

विज्ञापन
Barabanki: 40 vehicles of the MLA's convoy passed through without paying toll, causing a huge uproar.
टोल से जबरदस्ती निकाली गईं गाड़ियां। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर बारा गांव के पास पड़ने वाले टोल प्लाजा पर मंगलवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब अपना दल (एस) के एक विधायक के काफिले में चल रही करीब 40 गाड़ियां टोल टैक्स दिए बिना टोल प्लाजा से पार करा दी गईं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले टोलकर्मियों ने विधायक की गाड़ी को तो निकाल दिया लेकिन उसके पीछे-पीछे आ रहे दर्जनों वाहनों को रोकने की कोशिश की। इसी को लेकर टोलकर्मियों और समर्थकों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई।
विज्ञापन


मौके पर तैनात पुलिस गार्ड और समर्थकों ने मिलकर काफिले के सभी वाहनों को जबरन बैरियर हटवाकर टोल प्लाजा से पार कराया। विवाद बढ़ता देख स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल मैनेजर ने इस मामले में लिखित शिकायत तैयार कर अफसरों को भेजी है। वहीं, इस घटना को लेकर टोल कर्मचारियों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि विधायक किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed