फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bappa's glory... despite the increase in prices, buyers of idols increased

Lucknow News: बप्पा का जलवा... दाम बढ़ने के बावजूद मूर्तियों के खरीदार बढ़े

Tue, 26 Aug 2025 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bappa's glory... despite the increase in prices, buyers of idols increased
भगवान श्रीगणेश को घरों और पंडालों में विराजमान करने के लिए भक्तों में होड़ सी मची है।
लखनऊ। सुंदर-सलोने भगवान श्रीगणेश को घरों और पंडालों में विराजमान करने के लिए भक्तों में होड़ सी मची है। 27 अगस्त से शुरू होने वाले गणेश जन्मोत्सव के लिए आकर्षक मूर्तियों से शहर के बाजार सज गए हैं। खास बात यह है कि पिछले साल की तुलना में इस बार मूर्तियों के दामों में 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, बावजूद इसके खरीदारों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। मूषक की सवारी और पगड़ी पहने श्रीगणेश की मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा है। घरों में स्थापित करने के लिए ईको फ्रेंडली गणेश की मूर्तियों के प्रति आकर्षण भी बढ़ा है।
विज्ञापन


शहर के मवैया क्षेत्र में इन दिनों आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर बप्पा की आकर्षक मूर्तियां मौजूद हैं जहां से श्रद्धालु अपनी पसंद की मूर्तियां लेकर घर जा रहे हैं। पंडालों में विराजमान करने और विसर्जन के लिए भी मूर्तियों की खरीदारी तेज हो गई है। यहां करीब पांच दशक से मूर्तियों की दुकान लगाने वाले दिनेश प्रजापति ने बताया कि उनके यहां सौ रुपये से लेकर 51 हजार रुपये तक की मूर्तियां हैं। इस बार ग्राहकों की संख्या बढ़ी है और बड़ी संख्या में लोग मूर्तियां लेकर जा रहे हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस से लेकर मिट्टी की मूर्तियां मौजूद हैं। कई लोग ऑर्डर देकर भी अपनी पसंद की मूर्तियां तैयार करवा रहे हैं। मूर्तियों के रंगों को लेकर भी ग्राहकों की अलग-अलग पसंद है। उन्होंने बताया कि करीब 500 से ज्यादा मूर्तियां बिक चुकी हैं, अगले दो दिन में यह संख्या एक हजार से ऊपर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


फोटो- ईको फ्रेंडली व जो लड़का दुकान में मूर्ति दिखाकर रहा है, वही दोनों फोटो लगा लें
अधिक बारिश ने बढ़ाए दाम लेकिन उत्साह नहीं हुआ कम

मवैया में ही तीन दुकानों के मालिक स्वास्तिक ने बताया कि उनके परिवार में करीब 40 साल से मूर्तियों का काम किया जा रहा है। इस बार मूर्तियों के दाम में दस फीसदी की वृद्धि हुई है जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण इस बार अधिक बरसात का होना है। बारिश का मौसम लगातार बना हुआ है, इसलिए कारीगरों को मूर्ति तैयार करने में अधिक समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि दाम बढ़ने के बावजूद ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। स्वास्तिक के अनुसार, ईको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा उन लोगों की ओर से आ रही है जो अपने घरों में ही गणेशोत्सव का आयोजन करते हैं। हमारे यहां सौ रुपये से लेकर 32 हजार रुपये तक की मूर्तियां हैं।

भगवान श्रीगणेश को घरों और पंडालों में विराजमान करने के लिए भक्तों में होड़ सी मची है।

भगवान श्रीगणेश को घरों और पंडालों में विराजमान करने के लिए भक्तों में होड़ सी मची है।

भगवान श्रीगणेश को घरों और पंडालों में विराजमान करने के लिए भक्तों में होड़ सी मची है।

भगवान श्रीगणेश को घरों और पंडालों में विराजमान करने के लिए भक्तों में होड़ सी मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed