{"_id":"5dbd34f68ebc3e93c95f3c2c","slug":"bank-s-cashier-s-body-found-hanging-from-a-tree-in-suspicious-conditions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला बैंक कैशियर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला बैंक कैशियर का शव
Sat, 02 Nov 2019 02:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Nov 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला बैंक कैशियर का शव
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बछरावा मौरावा मार्ग पर छोटकवा खेड़ा गांव के निकट सड़क किनारे आम की बाग में आम के पेड़ से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स हजरतगंज शाखा लखनऊ में कैशियर के पद पर कार्यरत प्रदीप यादव 42 वर्ष का शौक लटकता मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सनद हो बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली मजरे छोटकवा खेड़ा गांव के रहने वाले प्रदीप यादव पुत्र स्वर्गीय राम लोटन यादव उम्र 42 वर्ष ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की हजरतगंज शाखा लखनऊ में कैशियर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
वह लखनऊ में ही वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 7 तेलीबाग में अपना घर बनाकर अपनी पत्नी उमा देवी उम्र 40 वर्ष, दो लड़कियां बेबू 7 वर्ष, छोटू 6
वर्ष व लड़का ओम 5 वर्ष के साथ रहते थे।
Trending Videos
शुक्रवार सुबह 5:00 बजे थे लापता
परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह लगभग 5:00 बजे वह लखनऊ में अपने घर से बिना बताए कहीं निकल गए। लखनऊ से लेकर
गांव तक परिजन उनकी खोजबीन में लगे रहे परंतु कोई पता नहीं लगा।
शनिवार की सुबह छोटकवा खेड़ा गांव के निकट की सड़क किनारे बंसीलाल की आम की बाग मे आम के पेड़ की डाल से अंगौछे से गले में फंदा लगा उनका लटकता शव ग्रामीणों ने देखा तो आनन-फानन सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक प्रदीप के बड़े भाई संदीप सिंचाई विभाग में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत हैं और परिवार सहित लखनऊ में रहते हैं।
छोटा भाई रंजीत गांव छोटकवा खेड़ा में ही खेती-बाड़ी कर परिवार सहित रहता है। थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि मृतक के छोटे भाई रंजीत की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह सामने आएगी मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।