{"_id":"5f568d8f8ebc3e36807dcefb","slug":"bank-manager-sold-mortgage-property-worth-two-crore-fir-registered-on-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर ने दो करोड़ की गिरवी संपत्ति बेची, दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर ने दो करोड़ की गिरवी संपत्ति बेची, दो पर मुकदमा दर्ज
Tue, 08 Sep 2020 01:14 AM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव के यूनियन बैंक में तैनात प्रबंधक पर कुशीनगर के व्यापारी ने दो करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बैंक मैनेजर सुभाष नीमवाल और उसके दोस्त के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कुशीनगर के कसया निवासी शैलेष जायसवाल धर्मकांटा चलाते हैं। उनकी दोस्ती यूनियन बैंक के प्रबंधक सुभाष नीमवाल से थी। कुछ समय पहले प्रबंधक ने शैलेष से अपने दोस्त ललित की मुलाकात कराई। बातचीत में सामने आया कि ललित नील कम्युनिकेशन के नाम से फर्म चलाते हैं। इसमें उनको अच्छा मुनाफा हो रहा है। बैंक मैनेजर ने शैलेष जायसवाल से कहा कि व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए ललित को 25 लाख रुपये की जरूरत है। रुपये दे दो तो व तीन महीने में वापस कर देगा। अगर रुपये नहीं देगा तो रुपये की देनदारी मेरी होगी। गारंटी के तौर पर सुभाष ने ललित का चेक दिलाया।
विज्ञापन
सुभाष नीमवाल ने रुपये देने के लिए 13 जून 2016 को भिठौली तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट के पास बुलाया। वहां पहुंचने के बाद 10 लाख रुपये नकदी और 15 लाख रुपये उसकेखाते में ट्रांसफर किया। काफी समय बीत जाने के बाद कोई रूपये वापस नहीं मिले। एक दिन सुभाष व ललित उसकेपास एक प्रस्ताव लेकर आये। कि गुडगांव में ललित की एक प्रॉपर्टी है। ललित उसे आप को सस्ते दाम पर दे देगा। साथ ही आपका 25 लाख रुपये भी इस प्रॉपर्टी में समायोजित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दो करोड़ में सौदा तय कर कराई रजिस्ट्री
शैलेष का आरोप है कि दोनों ने प्रॉपर्टी की कीमत दो करोड़ रुपये लगाई। 20 अगस्त 2017 को इसकी रजिस्ट्री भी ललित ने उसके नाम कर दी। बाद में पता चला कि प्रॉपर्टी यूनियन बैंक जिसमें सुभाष नीमवाल प्रबंधक हैं। वहां गिरवी रखी गई है। शैलेष ने इसकी जानकारी होने के बाद सुभाष से इसकी शिकायत की। कहा कि आपके बैंक में गिरवी रखी संपत्ति को गलत तरीके से बैनामा करा दिया है। इस पर सुभाष ने अपनी गलती मानी। उसे 35 लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही बोला कि यह पहली पेमेंट हैं। ले लो बाकी धीरे-धीरे किस्तों में वापस कर दूंगा। कहीं शिकायत करने की जरूरत नहीं है।
पीड़ित का आरोप है कि दो करोड़ रुपये लेने के बाद सुभाष नीमवाल, मोहनलाल व नीरज सेन ने आपराधिक साजिश के तहत कूटरचना कर फर्जी तरीके से बंधक संपत्ति को बैनामा किया। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर बैंक मैनेजर सुभाष नीमवाल और ललित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। अगर कोई और भी इस फर्जीवाड़े में शामिल होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।