फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank employees stage protest demanding five-day banking

Lucknow News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग, बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 31 Dec 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bank employees stage protest demanding five-day banking
प्रदर्शन करते बैंककर्मी।
लखनऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने केंद्र सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग नियम लागू करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन बैंक (कपूरथला), सेंट्रल बैंक (हजरतगंज), बैंक ऑफ इंडिया (चौक) और केनरा बैंक (गोमतीनगर) में कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन व सभाएं कीं।
विज्ञापन


फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इसी फोरम की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर हर जिले में धरना, रैली और प्रदर्शन किया जा रहा है। फिर भी सरकार अगर अपने अड़ियल रुख पर बनी रही तो हम निश्चित ही हड़ताल पर जाएंगे। आज फोरम की ओर से देशव्यापी प्रदर्शन किया गया। वाईके अरोड़ा, लक्ष्मण सिंह, एसके संगतानी, संदीप सिंह, वीके माथुर, बीडी पांडेय, विभाकर कुशवाहा आदि ने कहा कि बैंक कर्मियों पर बढ़ते हुए तनाव और दबाव के चलते पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली जल्द लागू होनी चाहिए। बैंककर्मी सरकार के ढीले रवैये को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। धनंजय सिंह, वीके श्रीवास्तव, तारकेश्वर चौहान, आकाश शर्मा, आशुतोष वर्मा आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि आगामी चार जनवरी को बैंक कर्मियों की ओर से एक्स पर अभियान चलाया जाएगा और पांच जनवरी को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर सुबह 11 बजे से बैंककर्मी धरना देंगे। दोपहर दो से तीन बजे के बीच प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन करते बैंककर्मी।

प्रदर्शन करते बैंककर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed