{"_id":"5e0eec8abeab9831d602a983","slug":"bank-employee-died-in-suspicious-circumstances-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, पति गिरफ्तार, महिला के भाई ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंककर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, पति गिरफ्तार, महिला के भाई ने लगाए ये आरोप
Fri, 03 Jan 2020 12:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
आरोपी अंकित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के अयोध्या रोड स्थित मारुतिपुरम में बुधवार देर रात बैंककर्मी रेखा रजक (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। महिला के भाई ने हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के नवशील धाम फेज-2 निवासी यशदीप रजक की बहन रेखा की शादी डेढ़ साल पहले मारुतिपुरम निवासी अंकित चौधरी से हुई थी। रेखा कपूरथला स्थित यूनियन बैंक में कार्यरत थी।
बुधवार रात उनकी बड़ी बहन को पता चला कि रेखा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस पर यशदीप व अन्य परिवारीजन मारुतिपुरम पहुंचे। यशदीप के मुताबिक, रेखा का शव फंदे पर लटक रहा था और पैर जमीन पर टिके थे।

आरोपी को किया गिरफ्तार
यशदीप की सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, महिला के भाई का आरोप है कि अंकित पांच लाख रुपये की मांग को लेकर अक्सर रेखा को प्रताड़ित करता था। आशंका जताई कि अंकित ने उसकी बहन की हत्या की और वारदात छिपाने के लिए बाथरूम में शव फंदे से लटका दिया।
यशदीप के मुताबिक, अंकित खुद को ठेकेदार बताता था। बाद में पता चला कि वह कोई काम नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना व हत्या सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है।