फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank deputy manager shoots himself with illegal pistol, dies

Lucknow News: बैंक के डिप्टी मैनेजर ने अवैध पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत

Tue, 31 Mar 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 31 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bank deputy manager shoots himself with illegal pistol, dies
जैद की फाइल फोटो।
गुडंबा। गुडंबा के आदिल नगर में डिप्टी बैंक मैनेजर काजी अहमद जैद (34) ने अवैध पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उनका शव स्टोर रूम के बाहर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पिस्टल कब्जे में ले ली। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

काजी अहमद जैद मूलरूप से गोंडा के निवासी थे। वह आदिल नगर में पत्नी तैयबा, एक वर्षीय बेटी, मां मुसफिया खातून, बड़े भाई काजी अहमद अजीज, भाभी व भतीजे हमजा के साथ रहते थे। वह एक्सिस बैंक की भूतनाथ शाखा इंदिरानगर में तैनात थे। अजीज ने बताया कि जैद शनिवार को पत्नी और भतीजे के साथ गोंडा में पारिवारिक शादी समारोह में गए थे। वे रविवार रात करीब 12:30 बजे लौटे और सो गए थे।
विज्ञापन

छत पर स्टोर रूम के बाहर खून से लथपथ मिला शव
सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पत्नी तैयबा की आंख खुली तो जैद कमरे में नहीं दिखे। उन्हें लगा कि वह बैंक चले गए हैं। बाद में उनके दो मोबाइल फोन कमरे में ही मिले और गाड़ियां भी घर के बाहर खड़ी थीं। तैयबा जैद को खोजते हुए छत पर पहुंचीं तो उन्हें वह स्टोर रूम के दरवाजे के पास खून से लथपथ मिले। उनकी चीख सुनकर घरवाले छत पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह व इंस्पेक्टर गुडंबा पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने जैद के दोनों मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। एसीपी गाजीपुर ने बताया कि जांच चल रही है। घरवाले किसी पर कोई आरोप लगाते हुए तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
जैद पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ग्राहक के नाम पर लोन लेने का था आरोप

आदिल नगर निवासी डिप्टी बैंक मैनेजर काजी अहमद जैद गाड़ियों के काफी शौकीन थे। उनके पास दो थार, तीन कारें और एक बुलेट भी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैद पर फर्जीवाड़े का भी आरोप था। सूत्रों ने बताया कि कुछ समय पहले जैद ने अपने ही बैंक के ग्राहक के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। उनके जरिये उन्होंने ग्राहक के नाम पर एक गाड़ी के लिए लोन ले लिया था। इसकी जानकारी होने पर ग्राहक ने जैद के खिलाफ गुडंबा थाने में शिकायत की थी। हालांकि, बाद में जैद और ग्राहक में समझौता हो गया था। ग्राहक ने अपनी शिकायत भी वापस ले ली थी।
सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखा कोई संदिग्ध

एसीपी गाजीपुर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा है। फुटेज में कोई जैद के घर में घुसते या निकलते नहीं दिखा है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। घरवाले भी न तो किसी पर कोई आरोप लगा रहे हैं और न खुदकुशी का कारण बता सके हैं।

कहां से आई पिस्टल, नहीं बता सके घरवाले

एसीपी के अनुसार, घरवाले यह भी नहीं बता सके कि जैद ने अवैध पिस्टल कब और कहां से खरीदी। ऐसे में पुलिस फर्जीवाड़े और कई अन्य अहम पहलुओं पर जांच कर रही है।


कुछ अनसुलझे सवाल

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डिप्टी मैनेजर जैद के सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। गोली बाईं कनपटी से घुसकर दाईं ओर निकल गई थी। भाई अजीज का कहना है कि जैद लेफ्टी नहीं थे। ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि जैद की कनपटी की बाईं ओर से गोली कैसे घुसी? घर में किसी को भी गोली चलने की आवाज क्यों नहीं सुनाई दी? क्या फर्जीवाड़े के कारण डिप्टी मैनेजर ने जान दे दी? या किसी ने उनकी हत्या कर दी? इन सभी सवालों और अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

जैद की फाइल फोटो।

जैद की फाइल फोटो।

जैद की फाइल फोटो।

जैद की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed