फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bangkok tour package launched

Lucknow News: 30 को बैंकॉक की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

Mon, 14 Jul 2025 04:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 04:26 PM IST
विज्ञापन
bangkok tour package launched
लखनऊ। आईआरसीटीसी बेहतर दरों पर पर्यटकों को थाईलैंड की यात्रा कराएगा। सोमवार को थाईलैंड कॉलिंग पैकेज लॉन्च किया गया है, जो 30 जुलाई से चार अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर में यात्रियों को एयर एशिया की डायरेक्ट फ्लाइट से लाने-ले जाने की सुविधा, चार सितारा होटल में ठहराव, भारतीय भोजन में लंच, डिनर, ट्रेवेल बीमा, गाइड शामिल है। पर्यटकों को टाइगर पार्क, कोरल आइलैंड, अल्काज़ार शो, बैंकॉक मंदिर दर्शन, चाओ फ्राया कूज़ डिनर, सफारी वर्ल्ड, सी लाइफ ओशियन वर्ल्ड व जेम्स गैलरी का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 73300 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 62800 रुपये, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 61600 रुपये पैकेज की दर है। पैकेज की बुकिंग वेबसाइट www.irctctourism.com पर कराई जा सकती है। 9236367954 व 8287930922 मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed