{"_id":"5eb3504f15ad762b45217106","slug":"ban-lifted-on-manufacture-distribution-and-sale-of-pan-masala-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पान मसाला के निर्माण, वितरण व बिक्री से रोक हटी, साक्षी ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पान मसाला के निर्माण, वितरण व बिक्री से रोक हटी, साक्षी ने उठाए सवाल
Thu, 07 May 2020 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 May 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
पान मसाला
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने शराब के बाद बुधवार को पान मसाला के निर्माण, वितरण एवं बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध को भी हटा लिया है। इस संबंध में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) अनीता सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 25 मार्च को पान मसाला बनाने, वितरित करने व बेचने पर रोक लगा दी गई थी। बुधवार शाम को इस प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
पान मसाला के निर्माण, वितरण एवं बिक्री में गृह विभाग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। अनीता सिंह ने कहा है कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन यूपी व अन्य की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के 17 सितंबर 2012 के आदेश के अनुपालन में प्रदेश में तंबाकू एवं निकोटिनयुक्त पान मसाला, गुटखा के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर लगा प्रतिबंध यथावत बना रहेगा।
विज्ञापन
सांसद ने उठाए सवाल:
उन्नाव के सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने नशीले पदार्थों की बिक्री की अनुमति दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, लॉकडाउन जनता की जीवन रक्षा और बढ़िया स्वास्थ्य के लिए है। तो फिर शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान मसाला आदि नशीले पदार्थों पर छूट क्यों?