फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur UP Board Result: Zainab and Divyansh won in Intermediate while Preeti won in High School, daughters

बलरामपुर यूपी बोर्ड परिणाम: इंटर में जैनब और दिव्यांश तो हाईस्कूल में प्रीति ने मारी बाजी, बेटियां रहीं टॉप पर

Fri, 25 Apr 2025 05:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 25 Apr 2025 05:12 PM IST
सार

UP Board Exam Result: यूपी बोर्ड परीक्षाओं में बलरामपुर की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। इंटर में जैनब तो हाईस्कूल में प्रीति जिले में टॉप रहीं। 

विज्ञापन
Balrampur UP Board Result: Zainab and Divyansh won in Intermediate while Preeti won in High School, daughters
बलरामपुर में छात्राओं ने किया अच्छा प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। हाईस्कूल में कन्या इंटर कॉलेज हरैया की छात्रा प्रीति सिंह ने 94.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में बलरामपुर सिटी मांटेशरी इंटर कॉलेज की छात्रा जैनब खान व एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र दिव्यांश तिवारी ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉपर बने। 

विज्ञापन


जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षा कराई गई थी। हाईस्कूल में 20823 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 19723 ने परीक्षा दी थी। जिसमें 18360 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 93.09 फीसदी रहा। इसी तरह इंटरमीडियट की परीक्षा में पंजीकृत 15343 विद्यार्थियों में से 14732 विद्यार्थी शामिल हुए । इसमें से 12754 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटरमीडियट का परीक्षा परिणाम 86.57 फीसदी रहा। परीक्षा में बेटियों के साथ बेटों ने भी बड़े स्तर पर सफलता हासिल की है। डीआईओएस मृदुला आनंद ने कहा कि जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। 
विज्ञापन


हाईस्कूल में जिले को प्रदेश में 12 वां तथा इंटरमीडिएट में 11 वां स्थान मिला है। जिन छात्रों को सफलता नहीं मिली, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड से परिणाम की सूची मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा के दायरे में आने वालों को एक और मौका मिलेगा। उन्होंने मेधावियों के साथ ही सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्रों का दबदबा रहा। हाईस्कूल की टाॅप टेन सूची में 17 विद्यार्थियों में से 11 विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मात्र छह विद्यार्थी टाॅप टेन की सूची में शामिल हो सके। इसी तरह इंटरमीडिएट की टाॅप टेन सूची में 12 विद्यार्थी शामिल हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के नौ तथा शहर के मात्र तीन विद्यार्थी ही टापर की सूची में जगह बना सके हैं। सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के चार एवं इंटरमीडिएट में दो विद्यार्थियों ने टाॅप टेन में स्थान हासिल किया है। सिटी मांटेसरी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य केपी यादव, मॉडर्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हेमंत तिवारी, पंडित राम दुलारे पांडेय स्मारक इंटर कॉलेज घुघुलपुर के प्रधानाचार्य शिव कुमार मिश्रा आदि ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हाईस्कूल की टॉप टेन की सूची

प्रीति सिंह-कन्या इंटर काॅलेज हरैया सतघरवा--94.17
विश्वास पटेल-श्रीसद्गुरु शिक्षा निकेतन रमनगरा लालपुर--93.83
अरशद वारसी खान-राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी--93.50
अनामिका मिश्रा-बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज--93.50
मनोज कुमार मौर्या--राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहजौरा--93.50
अंश दूबे--स्कालर्स एकाडमी इंटर कॉलेज उतरौला--93.33
गिरजेंद्र पटेल--बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज--93.00
अमरनाथ शुक्ला--बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज--92.83
युवराज सिंह यादव--राजकीय इंटर काॅलेज गैसड़ी--92.50
कोमल--एसवीपीजी इंटर कॉलेज गलिबापुर--92.50
अनामिका कसौधन--बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज--92.50
गोल्डी गुप्ता--स्कालर्स एकाडमी इंटर कॉलेज उतरौला--92.17
दिव्यांशी शुक्ला--बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज--92.00
मो. तबिश--हाजी शब्बीर हसन इंटर कॉलेज पचपेड़वा--92.00
असन्या जायसवाल--बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर काॅलेज-91.83
मलिक शोएब--पंडित राम दुलारे इंटर कॉलेज घुघुलपुर--91.83

इंटरमीडिएट के टॉप टेन 

दिव्यांस तिवारी--एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला--91.00
जैनब खान--सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज बलरामपुर--91.00
शशि पांडेय--बीपीएस आईसी रेहरा बाजार--90.40
आदर्श उपाध्याय--सुंदरदास रामलाल इंटर कॉलेज--90.20
शिवांगी कौशल--एसएस आरटी चौधरी जीआईसी बनघुसरा--90.00
प्रिंसी उपाध्याय--बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज--89.80
अमरजीत मिश्रा--एमवाई उस्मानी इंटर काॅलेज उतरौला--89.20
लकी दूबे--सुंदरदास रामलाल इंटर कॉलेज--88.80
फातिमा--जामिया बैतुल उलूम इंटर कॉलेज धर्मपुर--88.60
अंकित कुमार कसौधन--बीआर कन्या इंटर कॉलेज धंधरा बलरामपुर-88.20
हर्ष पांडेय-ईशावास्यम इंटर कॉलेज तुलसीपुर-88.20
प्रभात कुमार कैराती-बीआर कन्या इंटर कॉलेज धंधरा--88.00
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed