{"_id":"6038cf886c6ed21d63401bec","slug":"balrampur-two-accused-arrested-for-strangulation-after-exploitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर : शोषण के बाद गला दबाकर की थी मासूम की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलरामपुर : शोषण के बाद गला दबाकर की थी मासूम की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 26 Feb 2021 04:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Feb 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगजं तराई (बलरामपुर) में थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम की हत्या कर शव तालाब में फेके जाने के मामले का खुलासा पुलिस ने महज चार घंटे में कर दिया है। मामले में मासूम के साथ शोषण कर हत्या करने वाले दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक एके मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 फरवरी को तालाब में एक गांव के 9 वर्षीय बालक का शव मिला था। शव बोरे में रखकर फेंका गया था। मृतक गत 14 फरवरी को गावं के ही निकट मेला देखने गया था और वहीं से लापता हो गया था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। शव मिलने के बाद हत्या की धारा बढ़ाकर मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने शुरु की।
शव मिलने के चार घंटे के अंदर ही आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। अभियुक्तों की पहचान गांव के ही विजय कुमार तथा जयनगरा निवासी मुबारक उर्फ अरमान के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कुबूल किया कि वह मृतक का शोषण व उत्पीड़न करते थे। 14 फरवरी की रात मेले से यह दोनों मृतक को गन्ने के खेत में ले गए और वहीं पर शोषण के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और उसी रात शव बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।