Balrampur: पुजारी के भाई की गोली मारकर हत्या, पुलिस छानबीन में जुटी, परिजनों में मचा कोहराम
बलरामपुर के झारखंडी मंदिर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता ने बताया कि मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंडी मंदिर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी मुन्ना पंडित के छोटे भाई शत्रुहन द्विवेदी उर्फ बाबू पंडित की बृहस्पतिवार की भोर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करने में जुटी हुई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलवा निवासी शत्रुहन द्विवेदी उर्फ बाबू पंडित (32)की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर परिजनों के अलावा आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही नगर कोतवाली की पुलिस व फॉरेसिंक टीम ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के पिता सदगुरु पंडित ने बताया कि मेरे बेटे को किसने और क्यों मारा है इसकी जानकारी नहीं है। मेरी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।
बेटे की मौत के बाद भाई व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.