फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur now has a 10-bed dialysis unit

Lucknow News: बलरामपुर में अब 10 बेड की हुई डायलिसिस यूनिट

Mon, 19 May 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Balrampur now has a 10-bed dialysis unit
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का विस्तार हो गया है। अस्पताल में अब 10 बेड की डायलिसिस यूनिट हो गई है। अफसरों का कहना है कि गुर्दे के रोगियों को डायलिसिस के लिए अब इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल की न्यू बिल्डिंग के तीसरे तल पर डायलिसिस यूनिट है। यूनिट में अभी तक पांच मशीनों पर मरीजों की डायलिसिस हो रही थी। हर दिन करीब 10-12 मरीजों की डायलिसिस हो पा रही थी। एनएचएम की ओर से बीते माह पांच नई मशीनें अस्पताल को दी गई थीं। अस्पताल प्रशासन ने मशीनों की संख्या बढ़ाने के लिए यूनिट का विस्तार कराया है। अब यूनिट में एक साथ 18 मशीन लगाने की क्षमता हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि, यूनिट में अभी दस मशीनों पर ही डायलिसिस हो रही है। हर दिन करीब 20-22 मरीजों की डायलिसिस हो जाती है। इससे गुर्दे रोगियाें को राहत मिली है। इससे पहले मरीजों को डायलिसिस के लिए दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ता था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के मुताबिक, डायलिसिस यूनिट की क्षमता को बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यूनिट में दस मशीनें भी स्थापित हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed