{"_id":"66a9e01e2163c1d37b0ac905","slug":"balrampur-news-a-man-killed-his-daughter-in-law-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: विवाद के दौरान ससुर ने बहू पर चाकू से किया हमला, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: विवाद के दौरान ससुर ने बहू पर चाकू से किया हमला, मौके पर ही मौत
Wed, 31 Jul 2024 12:26 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:26 PM IST
सार
बलरामपुर जिले की उतरौला कोतवाली के एक गांव में एक ससुर ने अपनी बहू को चाकू मार दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी व मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले की कोतवाली उतरौला के बिरदा बनिया भारी गांव में बुधवार की सुबह ससुर ने बहू को चाकू मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली उतरौला के ग्राम बिरदा बनिया भारी निवासी नूर अली की 35 वर्षीय पत्नी शाहिदुंन्निशा का बुधवार की सुबह ससुर मोहम्मद शमी से विवाद हो गया। इसके बाद ससुर ने गुस्से में बहू को चाकू मार दिया। चाकू लगने से शाहिदुन्निशा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना के कारणों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। मृतका का विवाह करीब 15 वर्ष पहले हुआ था। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एएसपी नम्रमा श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचीं। प्रकरण की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन