फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Land worth 10 lakh rupees was bought for 2 lakhs and one lakh was snatched.

Balrampur: 10 लाख रुपये की जमीन दो लाख में लेकर एक लाख छीने, जमीन अनुबंध कराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 04:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Mar 2025 04:52 PM IST
सार

आरोपियों ने 10.11 लाख रुपये की 3.04 बीघा जमीन का दो लाख रुपये देकर अनुबंध करा लिया था। उन्होंने बैंक से दो लाख रुपये अनपढ़ वृद्ध से निकलवाया और धमका कर एक लाख रुपये छीन लिया।

विज्ञापन
Balrampur: Land worth 10 lakh rupees was bought for 2 lakhs and one lakh was snatched.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सीधे साधे व अनपढ़ वृद्ध से छलपूर्वक उनकी जमीन का अनुबंध कराने वाले गैंग के चार आरोपियों को रेहरा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में ग्राम केराडीह निवासी कृष्ण मोहन पांडेय उर्फ चिंताराम पांडेय, ग्राम बसावन बनकट थाना रेहरा बाजार निवासी अरुन यादव, ग्राम रेहरा निवासी चिन चतुर्वेदी व ग्राम देवारी खेरा थाना रेहरा बाजार निवासी प्रहलाद वर्मा की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन


आरोपियों ने 10.11 लाख रुपये की 3.04 बीघा जमीन का दो लाख रुपये देकर अनुबंध कराया। बैंक से दो लाख रुपये अनपढ़ वृद्ध से निलवाया और धमका कर आरोपियों ने एक लाख रुपये छीन लिया। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम केराडीह निवासी राम कृपाल उर्फ ननकू ने अक्तूबर 2024 में पुलिस को तहरीर दिया था। वृद्ध ने तहरीर में आरोप लगाया था कि घर निर्माण कराने के लिए ऋण दिलाने के नाम पर चिंताराम व अन्य तीन आरोपियों ने उनकी तीन बीघा चार विस्वा जमीन का अनुबंध करा लिया।
विज्ञापन


जमीन का सर्किल रेट 10 लाख 11 हजार रुपये है जिसमें दो लाख रुपये देकर उनकी जमीन का रजिस्टर्ड अनुबंध करा लिया। उसी दिन वृद्ध को धमकी देकर एक लाख रुपये वापस भी ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि राम कृपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके अतिरिक्त निरीक्षक अशोक सिंह जांच सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विकास कुमार ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि राम कृपाल को हम लोगों ने सरकारी ऋण दिलाने के नाम पर उनकी कीमती जमीन को धोखे से रजिस्टर्ड अनुबंध करा लिया था। कुछ दिन बाद जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। राम कृपाल को मारकर कुआनों नदी में फेंक देने की धमकी दी और उसी दिन बैंक ले जाकर एक लाख रुपये वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed