फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur gangrape case: ... but officers gave clean chit to local administration

बलरामपुर गैंगरेप प्रकरण : ...लेकिन स्थानीय प्रशासन को क्लीन चिट दे गए अफसर

Tue, 06 Oct 2020 06:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव लालजी सिंह, बलरामपुर
लालजी सिंह, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Oct 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Balrampur gangrape case: ... but officers gave clean chit to local administration
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और दरिंदगी के मामले में रविवार को बलरामपुर पहुंचे दोनों अफसर परिवार को इंसाफ का भरोसा और स्थानीय प्रशासन को क्लीन चिट देकर लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी तथा एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने आरोपियों के खिलाफ एनएसए आदि के तहत कार्रवाई की बात तो की लेकिन दोनों ने परिवार को किस तरह की मदद मिलेगी इसका खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन


बीते दिनों बिटिया के साथ हुए दुष्कर्म और दरिंदगी के मामले में पुलिस ने पहले दो फिर दो आरोपियों को जेल तो भेज दिया है लेकिन परिजन लगातार पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते रहे। परिजनों का कहना था कि मामले में दो चार नहीं बल्कि कई अन्य लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने परिजनों को यह भरोसा दिलाया था कि मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। दोनों अफसरों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया। यही नहीं दोनों अफसरों ने बलरामपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले डीएम और एसपी से बंद कमरे में वार्ता की।


तत्पश्चात दोनों अधिकारी बिटिया के घर के लिए रवाना हो गए। लगातार लोग यह जानने की कोशिश में रहे कि सरकार ने परिजनों को क्या दिया। इस बात का जवाब किसी ने नहीं दिया। अब देखना यह है कि विरोधी पार्टियां मामले को तूल देने में जुट गई है। पांच अक्तूबर को सपा का प्रतिनिधि मंडल बिटिया के घर पहुंचेगा। इस मामले का किस तरह धार देने की कोशिश की जाएगी यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed