{"_id":"5f7962ad8ebc3e9bd357114b","slug":"balrampur-gangrape-case-additional-chief-secretary-home-and-dgp-meet-family-of-victim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Gangrape Case: बलरामपुर पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह और एडीजी, पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Gangrape Case: बलरामपुर पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह और एडीजी, पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात
Sun, 04 Oct 2020 11:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मुृलाकात करते अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बलरामपुर पीड़िता के घर पहुंच कर परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
इससे पहले अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने चीनी मिल तुलसीपुर के गेस्ट हाउस में अधिकारियों से वार्ता की। यहां पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, डीआईजी देवी पाटन मंडल गोंडा, डॉ राकेश सिंह, डीएम कृष्णा करुणेश और एसपी देव रंजन वर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बाद बलरामपुर में भी एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी चाचा भतीजे ने पहले छात्रा का अपहरण कर उसके साथ हैवानियत की। उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके लिवर और आंत फट गए। पीड़िता को समय से इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बलरामपुर में भी हाथरस की ही तरह गैंगरेप की वीभत्स घटना हुई थी। इस मामले में सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
आपको बता दें कि मंगलवार को एक निजी महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेकर वापस आ रही छात्रा को गैसड़ी बाजार में चाचा-भतीजा अगवाकर अपने घर ले गए और दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपियों ने छात्रा से मारपीट की। इससे छात्रा के लिवर और आंत में गंभीर चोट लग गई और काफी रक्तस्राव होने लगा। आरोपियों ने उसे गंभीर हालत में रिक्शे पर लादकर उसके घर के पास छुड़वा दिया।
बिटिया बदहवास घर पहुंची और मां से पेट में दर्द होने की बात बताई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपियों की मनमानी के कारण बिटिया को समय से इलाज भी नहीं मिल पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिवर तथा आंत में चोट व अत्यधिक रक्तस्राव की बात सामने आई थी। बुधवार देर शाम पुलिस ने भाई की तहरीर पर चाचा-भतीजे के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।
सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी की शिकार हुई बेटी के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि घटना के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लोग इंसाफ के लिए खुद सड़क पर उतरेंगे। महिलाओं का कहना है कि न्याय न मिला तो हम खुद आरोपियों का घर जला देंगे और चौराहे पर आत्मदाह कर लेंगे।
परिजनों के इस रुख से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गैसड़ी बाजार में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले के विवेचक सीओ ने सभी आरोपियों को शीघ्र ही सलाखों के पीछे भेजने का भरोसा परिजनों को दिलाया है।
वहीं, समाजवादी पार्टी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 5 अक्तूबर को बलरामपुर जिले की तुलसीपुर तहसील की मझौली ग्राम पंचायत में गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद मसूद खां व बलरामपुर के जिलाध्यक्ष रामनिवास मौर्य शामिल रहेंगे।
परिजनों के इस रुख से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गैसड़ी बाजार में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले के विवेचक सीओ ने सभी आरोपियों को शीघ्र ही सलाखों के पीछे भेजने का भरोसा परिजनों को दिलाया है।
वहीं, समाजवादी पार्टी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 5 अक्तूबर को बलरामपुर जिले की तुलसीपुर तहसील की मझौली ग्राम पंचायत में गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद मसूद खां व बलरामपुर के जिलाध्यक्ष रामनिवास मौर्य शामिल रहेंगे।