फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur gang rape case: Bitiya's mother demands this from DM and SP

बलरामपुर गैंगरेप प्रकरण : बिटिया की मां ने डीएम और एसपी से की ये मांग

Tue, 06 Oct 2020 06:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Oct 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Balrampur gang rape case: Bitiya's mother demands this from DM and SP
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
बलरामपुर में गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार बिटिया की मां ने मंगलवार को डीएम व एसपी से कलेक्ट्रेट में मुलाकात कर सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें दुष्कर्मियों के लिए फांसी की सजा की मांग की गई है। डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा को सौंपे मांग पत्र में बिटिया की मां ने कहा है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाए। बिटिया के साथ दुष्कर्म व दरिंदगी में जो लोग भी शामिल हों उन्हें गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलवाएं।
विज्ञापन


परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद और बिटिया के भाई को सरकारी नौकरी दी जाए। परिवार को शीघ्र सरकारी आवास और खेती के लिए जमीन का पट्टा दिया जाए। सुरक्षा के लिए बिटिया के भाई को शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। मां का यह भी कहना है कि बिटिया के साथ हुई घटना से पूरा परिवार टूट गया है। बीते दिनों घर आए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी तथा एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने परिवार को हर तरह की सहायता दिलाने का भरोसा भी दिलाया था। हमारी मंशा है कि हमारी मांगों को शीघ्र सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत कर पूरा करवाएं। डीएम तथा एसपी ने बिटिया की मां तथा अन्य परिजनों को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक रसूखदार की गाड़ी से भेजकर घर का खाना भी खिलाने का आरोप

29 सितंबर को कॉलेज में दाखिला लेने निकली बिटिया के साथ कब क्या हुआ इसकी पूरी जानकारी परिजनों को नहीं है। उसके साथ कब, कहां, क्या, क्यों और कैसे हुआ। घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे इसकी पूरी जानकारी वह चाहते हैं। मंगलवार को बातचीत के दौरान परिजनों ने गैसड़ी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद गैसड़ी कोतवाल ने आरोपियों को तो तुरंत पकड़ लिया, लेकिन आरोपियों को हवालात में न डालकर उन्हें बाहर ही बैठाए रखा। आरोपियों के लिए ही बाजार के ही एक रसूखदार की गाड़ी से भेजकर घर का खाना भी खिलाया गया था।

हालांकि उन्होंने कहा कि वह पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि घटना में कुछ और लोग भी शामिल थे जिनके बारे में मुख्य आरोपी शाहिद व साहिल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जानी चाहिए। इस संबंध में एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। परिजनों की सभी आशंकाओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed