{"_id":"66350ddef301d507ad08d3e5","slug":"balrampur-forest-team-and-ssb-encounter-with-hunters-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balranmpur: शिकारियों से वन विभाग की टीम व एसएसबी की हुई मुठभेड़, हिरण की खाल व रायफल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balranmpur: शिकारियों से वन विभाग की टीम व एसएसबी की हुई मुठभेड़, हिरण की खाल व रायफल बरामद
Fri, 03 May 2024 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 May 2024 09:46 PM IST
सार
सोहेलवा जंगल में शिकारियों से एसएसबी व वन विभाग की टीम की मुठभेड़ हो गई। शिकारी फायरिंग करते हुए जंगल के रास्ते नेपाल भाग निकले।
विज्ञापन
बरामद हुई राइफल व हिरण की खाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा के सोहेलवा जंगल में शिकारी सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे पिपरा जंगल में एसएसबी व वन विभाग की टीम से शिकारियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें शिकारी तीन हिरण की खाल, दो शिकारी रायफल तथा पांच चाकू छोड़कर फायरिंग करते हुए नेपाल की ओर भाग गए। एसएसबी ने भी बचाव में फायरिंग किया, लेकिन मौके से कोई शिकारी हाथ नहीं लग सका। सामान बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वनाधिकारी बनकटवा रेंज सत्रोहन लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को एसएसबी की नौंवीं वाहिनी की सीमा चौकी गंधेला नाका के पिपरा गांव के पास जंगल में कुछ शिकारियों की मौजूदगी की सूचना मिली। एसएसबी निरीक्षक पवन कुमार के साथ टीम जंगल पहुंची। वाहिनी मुख्यालय से भी टीम मंगाई गई। जंगल के भीतर शिकारियों के मौजूदगी का सुराग पेट्रोलिंग के दौरान लगा।
विज्ञापन
शिकारियों के पास हथियार होने की जानकरी पर सतर्कता बरतते हुए टीमों को तीन समूहों में बांट कर घेराबंदी की गई। एक टीम को शिकारियों के गंधेला नाका की तरफ होने की आहट मिली। हथियारों से लैस आठ शिकारियों के होने की आहट मिली, उनकी ओर टीम बढ़ी ही थी कि उन्हें भी सूखी पत्तियों के होने से जानकारी हो गई। अचानक वह लोग भी भागो-भागो का शोर करते हुए भागने लगे। जंगल के अंदर से ही नेपाल की ओर जाने वाले रास्ते की ओर निकलने लगे।
विज्ञापन
टीम ने पीछा किया तो एक शिकारी ने टीम पर फायरिंग भी किया। बचाव करते हुए टीम ने तलाश तो की लेकिन शिकारी घने जंगल और रात का फायदा उठाकर नेपाल भागने में सफल हो गए। जंगल में तलाशी के दौरान तीन हिरण की खाल, दो नग शिकारी रायफल, गोला- बारूद, के साथ ही अन्य सामग्री बरामद हुई है। सामग्री को रेंज आफिस लाकर सील किया गया और केस दर्ज किया गया है।
डीएफओ के निर्देश पर थाने में भी केस दर्ज
शिकारियों के विरूद्व डीएफओ के निर्देश पर हरैय्या सतघरवा थाने में भी केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी शत्रुध्न लाल की तहरीर पर आठ शिकारियों के विरूद्व केस दर्ज किया गया है जिसमें तीन नामजद किए गए हैं और पांच अज्ञात शामिल हैं। बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।