फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: father and son died when a bus hits a car.

Balrampur: बस व कार की आमने-सामने टक्कर, देवीपाटन से दर्शन करके लौट रहे पिता-पुत्र की मौत, चार घायल

Thu, 10 Oct 2024 12:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Oct 2024 12:44 PM IST
सार

बलरामपुर के 730 राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक कार व बस आमने-सामने टकरा गए। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
Balrampur: father and son died when a bus hits a car.
आमने-सामने टकराए थे दोनों वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

730 राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को शिवानगर गांव के पास बस व कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। देवीपाटन में मां पाटेश्वरी का दर्शन करके लौट रहे गोंडा के विशुनपुर बैरिया रौतावां निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गोंडा के कोतवाली देहात के विशुनपुर बैरिया ग्राम पंचायत के रौतावां निवासी सुखदेव यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह कार से वह परिवार के लोगों के साथ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद वह वापस गोंडा जा रहा था, तभी तुलसीपुर से आगे बढ़ने पर बौद्ध परिपथ शिवा नगर गांव के पास सामने से आ रही बस ने उसकी कार को ठोकर मार दी। इससे कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। इसमें कार में सवार सभी घायल हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में आर्थिक शक्ति बनीं महिलाएं: पहले सिर्फ 60 हजार, अब 3.27 लाख संपत्तियों पर मिला मालिकाना हक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विभूतिखंड इलाके में भीषण हादसा, तेज रफ्तार बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक युवक की मौत


घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने पिता जगदंबा प्रसाद (45) व पुत्र शिवसहाय (20) को मृत घोषित कर दिया। इसके अतिरिक्त हादसे में घायल सुखदेव, हरिशंकर, पंकज व संतोष को मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ललिया ज्योतिश्री ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed